July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

प्रशासन गांव के संग अभियान: अब शिविर में हेल्प डेस्क होगी, परिवाद दर्ज कराने पर रसीद भी मिलेगी

प्रशासन गांव के संग अभियान: अब शिविर में हेल्प डेस्क होगी, परिवाद दर्ज कराने पर रसीद भी मिलेगी

प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश

एनसीआई@बूंदी

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत नवीन कार्य योजना बनाई गई है। इसके दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर रेनु जयपाल ने बताया कि अब परिवाद प्राप्त करने के लिए एक हेल्प डेस्क होगी, जहां आवेदन पत्र उसकी पंजिका एवं रसीद रखी हुई होगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परिवादी को परिवाद दर्ज करने के उपरांत रसीद प्रदान की जाए। रसीद की एक प्रति सम्बन्धित विभाग को परिवाद के साथ भेजी जाए।

जनसुनवाई स्थल पर आने वाले परिवादियों के मेनुअल रूप से भी पंजीयन की उचित व्यवस्था की जाए। शिविर में प्रभारी नियुक्त कर परिवादी की नियमित रूप से सुनवाई की जाए। साथ ही उसे स्पष्ट रूप से अवगत कराएं कि परिवाद का निस्तारण हो गया है, लम्बित है या अस्वीकृत हुआ है।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि, आमजन से प्राप्त परिवाद को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर भी दर्ज किया जाए। आवेदन पत्र का एक कॉमन प्रारूप तैयार किया जाए। शिविर में संयोजक को 3 बजे प्रत्येक परिवाद पर माइक पर खुली सुनवाई शुरू करनी होगी। शिविर की शुरुआत से ही सुनवाई के समय की उद्घोषणा माइक पर बार-बार की जानी चाहिए व सुनवाई में परिवादी को भी बोलने का मौका दिया जाए। प्रशासन गांव के संग अभियान में ई-मित्र सेवा निःशुल्क है, यह बार-बार माइक पर बताया जाए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारियों एवं परिवादियों के जनसुनवाई स्थल पर बैठने की व्यवस्था दिए गए निर्देशों के अनुसार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.