गढ़चिरौली के जंगलों में बड़ा ऑपरेशन: 26 नक्सली ढेर, चार पुलिसकर्मी घायल
एनसीआई@मुम्बई/सेन्ट्रल डेस्क
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगलों में शनिवार को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 26 नक्सली ढेर हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ आज सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में हुई। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारहपत्ती के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। मुठभेड़ में चार जवान घायल भी हुए हैं।
