खेल राज्य मंत्री चांदना ने किया बूंदी उत्सव के पोस्टर का विमोचन, 22-23 नवम्बर को होगा आयोजन
एनसीआई@बूंदी
इस माह 22-23 नवम्बर को आयोजित किए जाने वाले बूंदी उत्सव के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन आज सोमवार को खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, जिला कलक्टर रेणु जयपाल, पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने किया।
पोस्टर में बूंदी की ऐतिहासिक 84 खम्भों की छतरी एवं प्रस्तुति देते लोक कलाकारों के आकर्षक चित्र दर्शाए गए हैं। इसके साथ ही बूंदी उत्सव के कार्यक्रम भी जारी किए गए हैं। बूंदी उत्सव के तहत 22 व 23 नवम्बर को विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
