April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

हनुमान जयंती पर बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने का आरोप, वीएचपी और बजरंग दल नेताओं पर केस दर्ज, वीएचपी नेता की गिरफ्तारी पर भ्रम

हनुमान जयंती पर बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने का आरोप, वीएचपी और बजरंग दल नेताओं पर केस दर्ज, वीएचपी नेता की गिरफ्तारी पर भ्रम

एनसीआई@‌नई दिल्ली

हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीएचपी व बजरंग दल (दिल्ली प्रांत) मुखर्जी नगर जिला, झंडेवालन के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन्होंने बिना इजाजत शोभायात्रा निकाली थी। वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों को वीएचपी के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा की गिरफ्तारी के बारे में तीन विरोधाभासी मैसेज कर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।

पहले मैसेज में तो वीएचपी के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को गिरफ्तार करने की बात कही गई, मगर बाद के मैसेज में कहा गया कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। इसलिए अभी इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति है कि शर्मा को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

क्राइम ब्रांच की टीम पर कर दिया था हमला

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार गिरफ्तारी कर रही है। इसी क्रम में हिंसा के दौरान पुलिस की टीम पर गोली चलाने वाले सोनू शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज दोपहर को इलाके में पहुंची तो वहां वह तो वह तो नहीं मिला, इस पर पुलिस पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को ले आई। ‌इस पर वहां भारी बवाल हो गया‌। मौके पर भारी संख्या में महिलाएं एकत्र हो गईं और विरोध करने लगीं। यही नहीं मकानों के ऊपर से पत्थरबाजी भी होने लगी। इस घटना में एक इंस्पेक्टर सतेन्द्र खारी के पैर में चोट भी लगी है। मामला बढ़ता देख रैपिड एक्शन फोर्स की महिला टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.