April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: श्री चारभुजा नाथ मंदिर में 14 मई को होगा यह विशेष आयोजन, जिलेवासियों को जानना जरूरी

बूंदी: श्री चारभुजा नाथ मंदिर में 14 मई को होगा यह विशेष आयोजन, जिलेवासियों को जानना जरूरी

एनसीआई@बूंदी

श्री चारभुजा नाथ विकास समिति के तत्वधान में 14 मई को नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर सायं काल के बाद तिलक चौक स्थित मंदिर परिसर में श्री नरसिंह लीला का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले कई सालों से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व सचिव अजय नुवाल एडवोकेट ने यह जानकारी दी। इस मंचन में भगवान नरसिंह के द्वारा हिरण्यकश्यप का वध दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर श्री चारभुजा मंदिर में समिति की बैठक हुई। इसमें समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक, उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, संरक्षक गणेश दत्त व्यास, सदस्य विजय शंकर टेलर व बसंत लाल दाधीच मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण अन्य सामाजिक व धार्मिक आयोजनों की भांति श्री नरसिंह लीला का मंचन भी नहीं हो पाया था। मगर इस बार स्थिति सामान्य होने से यह आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में भागीदारी निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.