April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बोलेरो ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 4 भाइयों व 1 भानजे की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक भाई की शादी

बोलेरो ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 4 भाइयों व 1 भानजे की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक भाई की शादी

एनसीआई@भरतपुर

देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 भाइयों व 1 भानजे की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से एक भाई की शादी आठ दिन पहले ही हुई थी। सभी भाई शादी के मौके पर खरीदी नई कार में घूमने निकले थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया।

मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र का है। बुधवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने वेन्यू कार को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नई कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को पहाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान दो नाबालिग सहित पांचों भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया बरखेड़ा के पास हुए इस सड़क हादसे में टक्कर मारने वाली बोलेरो में सात लोग सवार थे, उन्हें भी काफी चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

घूमने निकले थे सभी भाई

मृतक के परिजनों ने बताया कि वासिम (18), आशिक (17), अरबाज (22), परवेज (16) और आलम (19) बुधवार शाम करीब 7 बजे बाजार के लिए खंडेवला से निकले थे। घर में 8 दिन पहले शादी थी। इसलिए सभी भाई इसमें शामिल होने आए हुए थे। देर रात पहाड़ी कस्बे का बाजार घूम अपने गांव खंडेवला आ रहे थे। तभी बरखेड़ा गांव के पास एक बोलेरो ने इन बच्चों की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे से घर में शादी के आठ दिन बाद ही मातम छा गया। परिवार के साथ पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

अरबाज, परवेज व वासिम तीनों एक ही परिवार के थे, जबकि आशिक (17) इनकी बहन का लड़का था। आलम (19)इनके मामा का लड़का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर छा गई।

वासिम की 8 दिन पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया की वासिम की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। इस वजह से घर में सभी रिश्तेदार आए हुए थे। शादी में ही शामिल होने के लिए आशिक और आलम भी आए हुए थे। सभी की आपस में अच्छी बनती थी। वह साथ ही घूमते थे। परिजनों ने 8 दिन पहले ही शादी के लिए नई कार खरीदी थी। इसमें सभी कस्बे के बाजार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.