April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जमीन के झगड़े में कुल्हाड़ी से काट दी भाई की गर्दन

जमीन के झगड़े में कुल्हाड़ी से काट दी भाई की गर्दन

एनसीआई@कोटा

जिले के इटावा थाना क्षेत्र के आमलदा गांव में आज सोमवार सुबह जमीन‌ के विवाद के चलते एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस वारदात में उसका एक साथी भी शामिल रहा। पुलिस ने दो टीमों का गठन‌ कर दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नरेन्द्र पुत्र गजानंद बैरवा पर उसके ही चचेरे भाई रामविलास बैरवा ने कुल्हाड़ी से वार कर गम्भीर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इटावा अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर कोटा रेफर कर दिया। मगर कोटा अस्पताल पहुंचने से पहले ही नरेन्द्र ने दम तोड़ दिया।इटावा थाना अधिकारी रामविलास मीणा के अनुसार दोनों चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते यह वारदात हुई। हमला करने के बाद आरोपी रामविलास बैरवा और उसका साथी मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.