April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर में सोमवार को सरकार के खिलाफ बेरोजगारों की महारैली, भर्ती परीक्षाओं में धांधली सहित कई मुद्दे होंगे निशाने पर

जयपुर में सोमवार को सरकार के खिलाफ बेरोजगारों की महारैली, भर्ती परीक्षाओं में धांधली सहित कई मुद्दे होंगे निशाने पर

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में बेरोजगारों का रोष एक बार फिर उबाल पर है। इसी के चलते उन्होंने सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के साथ लम्बित भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगार सोमवार को जयपुर में महारैली निकालेंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले होने वाली यह महारैली शहीद स्मारक से शुरू होकर सिविल लाइंस फाटक तक जाएगी।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि लम्बा वक्त बीत जाने के बाद भी सरकार अब तक प्रदेश के बेरोजगारों को नियुक्ति नहीं दे पाई है। वहीं भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में लम्बित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही युवा बेरोजगार बोर्ड गठन करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगार जयपुर में आक्रोश रैली निकालेंगे। इसके बाद भी सरकार ने बेरोजगार युवाओं की मांगें नहीं मानी तो हम सरकार के खिलाफ जुलाई में जयपुर में ही चिंतन शिविर आयोजित करेंगे। इसमें 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को सबक सीखने की रणनीति बनाई जाएगी।

बेरोजगारों की प्रमुख मांग

•वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 की पिकअप लिस्ट जारी की जाए।
•थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों के पद अधिक से अधिक निकाले जाएं।
•पंचायतीराज एलडीसी,आरएएस, एसआई, पीटीआई, कनिष्ठ अनुदेशक, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट, रेडियोग्राफर लेब टेक्नीशियन, ईसीजी नर्स ग्रेड 2, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक, सूचना सहायक, कृषि अभियंता, पुस्तकालयाध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई की भर्ती की जाए।
•नगर निकायों और जलदाय विभाग में भर्तियों की विज्ञप्तियां जल्द जारी हों।
•तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विस्तृत सिलेबस के साथ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षा तिथि जल्द से जल्द जारी की जाए।
•फर्जी डिग्री, डिप्लोमा, खेल डिप्लोमा और दिव्यांग सर्टिफिकेट लिए सरकार सख्त से सख्त कानून बनाए।
•युवा बेरोजगार आयोग बनाया जाए।
•बेरोजगारी भत्ते में अनिवार्य की गई इंटर्नशिप को रद्द किया जाए।
•सरकारी या प्राइवेट भर्ती हुए प्रदेश के बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।
•जल्द से जल्द मंत्री सुभाष गर्ग का इस्तीफा लिया जाए।
•नर्सिंग भर्ती 2013 में सरकार अभ्यार्थियों के पक्ष में न्यायालय में नोटिस का जवाब दे।
•सभी भर्ती परीक्षा लिखित परीक्षा के माध्यम से हो, मेरिट बेस पर आयोजित नहीं करवाई जाए।
•प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में शैक्षणिक योग्यता या जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता आवेदन तिथि की अंतिम तिथि की अनिवार्यता खत्म करके दस्तावेज सत्यापन तक की अनिवार्यता की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.