April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सनीजा बावड़ी केचमेंट में बरसाती पानी से फसलों को नुकसान नहीं होने दें, दस हजार बीघा खेतों का मामला

सनीजा बावड़ी केचमेंट में बरसाती पानी से फसलों को नुकसान नहीं होने दें, दस हजार बीघा खेतों का मामला

एनसीआई@कोटा

सनीजा बावड़ी सेकेण्ड कैचमेंट में लगभग दस हजार बीघा खेतों में बरसाती पानी भरने की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी देहात के एक प्रतिनिधि मंडल ने सम्भागीय आयुक्त दीपक नंदी से भेंट की।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व देहात जिलाध्यक्ष डॉ. एलएन शर्मा एवं उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक प्रकाश जैन दीपपुरा ने बताया कि विगत 15-16 वर्षों से ड्रेनों की सफाई न होने से सैकड़ों किसानों की लगभग 10 हजार बीघा खेतों में बरसाती पानी भरा रहता है। इससे लाखों रुपए की फसलों का नुकसान प्रतिवर्ष उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया गया, किंतु अभी तक निस्तारण नहीं होने से किसान चिंतित हैं।

क्षेत्र के किसान सोहन मालव ने बताया कि सनीजा मेन ड्रेन को हेड से टेल तक गहरी करवाई जाए साथ ही बीएसबी के किनारे से ड्रेन की सफाई करवाई जाए। इसी प्रकार आरडी 42000 देवमड़ धनसूरी व बिसलाई रास्ते के सहारे ड्रेन की सफाई करवाकर पानी को काली सिंघ में डाला जाए।

सम्भागीय आयुक्त नन्दी ने अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त एवं तकनीकि अधिकारियों से बात कर प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.