अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून में, अधिकाधिक संख्या में शामिल हों चित्रांश बंधु
एनसीआई@जयपुर/कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से 24 से लेकर 27 जून तक देहरादून स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल, मृत्युंजय धाम (ग्राम-पोस्ट: राजावाला, राजा रोड, सेलकुई रोड से भाउवाला रोड, ऑफ चकराता रोड) में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वैसे तो यह क्रार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहा है, मगर गत 2 वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण यह राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित नहीं किया जा सका था। इस बार वापस यह आयोजन कायस्थों के सामाजिक कार्यक्रम ‘संगत-पंगत’ के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
महासभा के राजस्थान प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजीव सक्सेना ने बताया कि इस सम्बन्ध में शुक्रवार, 17 जून को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने सभी प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों व अन्य प्रमुखजनों की एक ऑनलाइन मीटिंग ली। इसमें उन्होंने बताया कि इस बार भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत 24 जून को संगत-पंगत आयोजन से होगी। 25 जून को एबीकेएम की कार्यकारिणी एवं कायस्थ नामधारी संगठनों का परिचय होगा। 26 जून को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय महा अधिवेशन होगा। अंतिम दिन 27 जून को सभी नामधारी संगठनों का समागम होगा।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने अंत में कायस्थ बंधुओं से अनुरोध किया कि वे इसमें अधिकाधिक संख्या में परिवार सहित शिरकत करें। इसमें शामिल होने के लिए केवल आने जाने का किराया ही देना पड़ेगा, खाने-पीने ठहरने आदि की व्यवस्था देहरादून में पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
जो भी चित्रांश इस आयोजन में भाग लेना चाहें वे शीघ्रता शीघ्र इन पदाधिकारियों से सम्पर्क करें-
1. अरुण सक्सेना 8949718092
2. ऋषि माथुर 7014088248
3. मयूर सक्सेना 7737187123
इस ऑनलाइन मीटिंग में राष्ट्रीय महामंत्री विश्व मोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि माथुर, महामंत्री मयूर सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सक्सेना आदि ने शिरकत की और अपने विचार रखे।
