April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

हिन्दू टाइगर फोर्स का आह्वान: शहर की बदहाली के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का खुलकर करें विरोध

हिन्दू टाइगर फोर्स का आह्वान: शहर की बदहाली के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का खुलकर करें विरोध

हिन्दू टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह नायक का आह्वान

एनसीआई@बूंदी

हिन्दू टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह नायक ने बूंदी शहर की दुर्दशा पर आज गहरा रोष व्यक्त किया है।लाखन सिंह ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नगर परिषद की सभापति को बूंदी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

लाखन ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि बूंदी के बाद बसा हुआ कोटा प्रगति की ऊंचाइयों को छू रहा है।‌ कोटा का विकास देखते ही बनता है। वहीं बूंदी के उदासीन पार्षदों व सभापति के चलते इसकी हालत गांवों से भी खराब हो चुकी है। शहर की समस्त सड़कों से डामर गायब है। सभी नाले-नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। गलियां खुदी पड़ी हैं। ऊपर से जगह -जगह आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इन सब हालातों के चलते शहर में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में वाशिंदे चोटिल होते रहते हैं। लाखन ने कहा है कि अभी कुछ समय पूर्व सभी वार्डों के विकास के नाम पर 5-5 लाख रुपए का बजट पास हुआ था। इनसे क्या कार्य हुए, उनकी जांच और समीक्षा जरूरी है। उनका यह भी कहना है कि बूंदी नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

लाखन सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि शहर की दुर्दशा को सुधारने के लिए एक स्वर में आवाज बुलंद कर भ्रष्टाचार की कमर तोड़ें। शहर के विकास के लिए आगे आएं। शहर के इस हालात के लिए जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों का खुले तौर पर जमकर विरोध करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.