April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था परिवार, पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने जेवर व रुपए चुराए

अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था परिवार, पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने जेवर व रुपए चुराए

एनसीआई@कोटा

महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में सेंध लगाकर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुरा कर रफूचक्कर हो गए। वारदात का पता चला तो मकान में रहने वाले युवक ने पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दी। चोरी की यह वारदात उस समय हुई, जब वह बूंदी जिले के लाखेरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार महावीर नगर थर्ड में मां भारती स्कूल के पीछे, मकान नम्बर आर 34 में किराए से रहने वाला संदीप सेन (34) 17 जुलाई की शाम अपने पत्नी-बच्चों को लेकर लाखेरी गया था। कल, 20 जुलाई को पड़ोसी ने उसके दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो मोबाइल पर संदीप को इसकी जानकारी दी। इस पर संदीप कोटा पहुंचा। उसने और परिवार ने मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। गोदरेज अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। दीवान के गद्दे भी इधर-उधर पड़े हुए थे। सारे कपड़े मकान में बिखरे हुए थे। अलमारी में देखा तो सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने के नजरिया, जिसमें सोने के 8 दाने लगे हुए थे, चांदी की पायजेब, बिछिया, सोने की बालियों के अलावा करीब 10 हजार रुपए भी गायब थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.