कोटा दक्षिण विधानसभा के शिवपुरा वासियों को मिली यह सौगात
एनसीआई@कोटा
रामदेव मंदिर विकास समिति व व्यापार संघ की ओर से विधायक कोष से लगाए गए वाटर कूलर का आज गुरुवार को शुभारम्भ समारोह आयोजित किया गया। विधायक संदीप शर्मा और नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद योगेन्द्र खींची व रामबाबू सोनी तथा किसान मोर्चा के राकेश नायक विशिष्ट अतिथि थे। प्रारम्भ में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। व्यापार संघ के अध्यक्ष घीसा सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा शिवपुरा मेन रोड पर वाटर कूलर लगाने का आग्रह किया गया था। विधायक संदीप शर्मा को अवगत कराया था कि यहां से गुजर रहे मेन रोड पर राहगीरों व व्यापारियों को शीतल पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक शर्मा ने इस परेशानी को गम्भीरता से लेते हुए महावीर नगर तृतीय स्थित चन्द्रशेखर पार्क में विधायक कोष से वाटर कूलर मय शेड लगाने की घोषणा की थी। आज उसी के परिणाम स्वरूप इस स्थान पर शीतल जल के लिए वाटर कूलर का शुभारम्भ किया गया।
अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाए जाएंगे वाटर कूलर
कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन व गरीब तबके के लोगों को शीतल जल उपलब्ध करवाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सब को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए। विधायक शर्मा ने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अन्य सार्वजनिक स्थानों का चयन कर राहगीरों, आमजन व गरीब तबके के लोगों के लिए विधायक कोष से वाटर कूलर लगाने का प्रयास करेंगे, ताकि उन्हें भी भीषण गर्मी में शीतल जल मिल सके।
लोगों की जल सेवा करना है सच्ची सेवा
इस अवसर पर नागरिक बैंक के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि लोगों की जल सेवा करना सच्ची सेवा है। हम सब को इस पुनित कार्य को करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
शिवपुरा के सरकारी स्कूल में भी लगेगा वाटर कूलर
अंत में भाजपा वार्ड अध्यक्ष मंजीत सिंह तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने विधायक से शिवपुरा के सरकारी स्कूल में भी वाटर कूलर लगाने की मांग की। विधायक ने शीघ्र ही वहां भी वाटर कूलर लगा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा के विशाल सिंह खींची, पंकज शुक्ला, सीताराम पारीक, सुमित गौतम, दिनेश गौतम, भंवर सिंह डूडा, बलवीर सिंह, दिनेश लखारा, सुदामा गोस्वामी, राम कुमार शर्मा, मनीषा टांक, पुरुषोत्तम व्यास, युवराज सिंह, शिवराम भील, त्रिलोक बैरागी, भवानी शंकर सैनी, हरदयाल स्वामी, विशाल जाखड़, नाथूलाल ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
