April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान में बूंदी‌ जिले की हिंडोली तहसील इसलिए होगी मिसाल

राजस्थान में बूंदी‌ जिले की हिंडोली तहसील इसलिए होगी मिसाल

एनसीआई@बूंदी

युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राजस्थान में हिंडोली ऐसी पहली तहसील होगी, जहां मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय और आईटीआई कॉलेज होंगे। चांदना ने सोमवार को हिंडोली क्षेत्र के गोठड़ा व रानीपुरा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए यह बात कही।

Related News:
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हिंडोली-नैनवां वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबर

खेल राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 30 जुलाई को हिंडोली में मुख्यमंत्री 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इन कार्यों से हिंडोली-नैनवां क्षेत्र के आमजन को काफी सारी सुविधाएं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन हिंडोली पहुंचकर विकास के साक्षी बनें।

Breaking News:-
कोटा: विमंदित गृह ‘अपना घर’ में तबीयत बिगड़ने से 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गम्भीर

चांदना ने कहा कि एक हजार करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना से क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा। हर घर तक नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हिंडोली-नैनवां क्षेत्र में बडे़ स्तर पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सर्दी के मौसम में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। हिंडोली-नैनवां क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिनी डेम बनाए जा रहे हैं। इससे सिंचाई और पेयजल के पानी का भी इंतजाम हो रहा है। युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलें, इसके मद्देनजर पहली बार एक साथ पांच कॉलेजों का शिलान्यास होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.