April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

70 साल की महिला से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर दौसा किया रेफर, शराब के नशे में धुत था 32 साल का आरोपी

70 साल की महिला से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर दौसा किया रेफर, शराब के नशे में धुत था 32 साल का आरोपी

एनसीआई@बांदीकुई/जयपुर

बांदीकुई के पास बसवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम एक 70 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 32 साल के पड़ोस में रहने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने पर बासवा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला की हालत खराब होने पर उसे बांदीकुई अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से हालत खराब होने पर उसे दौसा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला का पति पशुओं को चराने के लिए बाहर गया हुआ था। वहीं बेटे की बहू बाजरा काटने में व्यस्त थी।

पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद ही पता लगेगा कि शराब के नशे में दुष्कर्म किया या नहीं। देर रात तक पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.