March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

SBI के ग्राहकों के‌ लिए अलर्ट जारी, यह है वजह

SBI के ग्राहकों के‌ लिए अलर्ट जारी, यह है वजह

एनसीआई@नई दिल्ली

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ग्राहकों को अनधिकृत लेनदेन की रिपोर्ट तुरंत करनी चाहिए। इसमें देरी से बहुत नुकसान हो सकता है। देश में हाल के दिनों में अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। फिशिंग और रैंसमवेयर हमलों से लेकर आइडेंटिटी की चोरी तक ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे साइबर अपराधी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को अपना शिकार बना सकते हैं।

एसबीआई (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को एलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के साइबर खतरों से खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। खासकर डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते समय। देश के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक ने इस बात पर जोर दिया कि ग्राहकों को तुरंत अनधिकृत लेनदेन की रिपोर्ट करनी चाहिए, ताकि समय रहते उनका समाधान निकला जा सके।

 

तुरंत इस नम्बर पर करें कॉल

एसबीआई ने हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि यदि आपके खाते में कोई अनधिकृत लेनदेन हुआ तो तो तुरंत टोल-फ्री नम्बर 18001-2-3-4 पर कॉल करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने जोर देकर कहा था कि ग्राहक, बैंक को किसी भी अनधिकृत लेनदेन की रिपोर्ट जल्द से जल्द करें। बैंक ने कहा कि एसबीआई खाते से जुड़े किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में, ग्राहक को जल्द से जल्द बैंक को सूचित करना चाहिए। क्योंकि बैंक को सूचित करने में जितना अधिक समय लगेगा, ग्राहक को नुकसान का जोखिम उतना ही अधिक होगा।

साइबर फ्रॉड से सावधान रहें ग्राहक

एसबीआई ने ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा हैं कि ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए कस्टमर सर्विस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। एसबीआई के मुताबिक, टोल फ्री नम्बर डायल करने के अलावा ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और भीम एसबीआई पे सेवाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

कॉल करने पर तुरंत होगी कार्रवाई

जैसे ही बैंक को अनधिकृत लेनदेन की शिकायत प्राप्त हो जाती है, वो धोखाधड़ी लेनदेन को रोकने के लिए तत्काल और पर्याप्त कदम उठाएगा। जिस चैनल से अनधिकृत लेनदेन होता है, उसे ग्राहक की शिकायत प्राप्त होने के बाद तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद एसबीआई, ग्राहक को पंजीकृत शिकायत संख्या और अन्य डिटेल बताते हुए एक एसएमएस या ईमेल भी भेजता है। ग्राहक से प्राप्त शिकायत का 90 दिन के भीतर समाधान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.