April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बस कुछ घंटों का है इंतजार, फिर शुरू हो जाएगा न्यू ईयर कार्निवाल का धमाल

बस कुछ घंटों का है इंतजार, फिर शुरू हो जाएगा न्यू ईयर कार्निवाल का धमाल

एनसीआई@जयपुर

‘फन फोर एवरीवन’ की थीम पर 7-8 जनवरी को शिप्रापथ, मानसरोवर स्‍थ‍ित वर्धमान इन्‍टरनेशनल स्‍कूल प्रागंण में एन्‍टरप्र‍िन्‍योरश‍िप व‍िंग श्री च‍ित्रगुप्‍त सेना की ओर से मेगा न्‍यू ईयर कार्न‍िवल का आयोजन क‍िया जा रहा है। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रत‍िन‍िध‍ि डॉ. अशोक लाहौटी इस कार्न‍िवल के मुख्‍य अत‍िथ‍ि होंगे।

संस्था के अध्यक्ष एसडी माथुर ने बताया कि आयोजन का मुख्‍य आकर्षण एन्‍टरप्र‍ियोर म‍िनी मार्केट होगा। इसमें आगंतुकों को शॉप‍िंग के ल‍िए इनोवेट‍िव थीम बेस्‍ड अलग-अलग प्रोडक्‍ट्स उपलब्‍ध होंगे। इसके अलावा यंगस्‍टर्स के ल‍िए सेल्‍फी जोन, लाईव पर फोरमेन्‍स, म्‍यूज‍िकल ईव, स्‍टेंडअप कोम‍ेडी और बच्‍चों के ल‍िए ड्राइंग कॉम्पीटिशन, क‍िड्स फैशन शो, फेस पेंटिंग, टेटू , बाउन्‍सी, टॉय ट्रेन, मैज‍िक शो आदि आकषर्ण का केन्‍द्र होंगे। इसके अत‍िर‍िक्‍त टैरो कार्ड, ज्‍योत‍िष, वास्‍तु, योगा एवं हेल्थ कन्‍सलटेशन की सेवाएं भी उपलब्‍ध रहेंगी।

माथुर ने आगे बताया कि फूड जोन में व‍िभ‍िन्‍न प्रकार के व्‍यजंनों की स्‍टॉल्‍स होंगी। इनमें फास्‍ट फूड के साथ हेल्‍दी फूड और पारम्‍पर‍िक राजस्‍थानी फूड का भी आनंद लिया जा सकेगा।

कार्यक्रम में प्रत‍िभा सम्‍मान’ के साथ समाज की सीनियर मह‍िलाओं को ‘वत्‍सला सम्‍मान’ भी प्रदान क‍िया जाएगा। इसके अत‍िर‍िक्‍त सभी प्रत‍िभाग‍ियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्‍कारों का व‍ितरण भी क‍िया जाएगा।एन्‍टरप्र‍िन्‍योरश‍िप व‍िंग श्री च‍ित्रगुप्‍त सेना द्वारा पूर्व में एन्‍टप्र‍िन्‍योश‍िप मीट एवं स्‍टार्टअप फेयर्स का आयोजन क‍िया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.