एलबीएस शिक्षण संस्थान के 32 वर्ष पूर्ण होने पर हवन से हुआ कार्यक्रमों का शुभारम्भ
एनसीआई@कोटा
एलबीएस शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि आज से 32 वर्ष पूर्व सन 1991 में छोटी सी बिल्डिंग से संस्थान की छोटी सी शुरुआत हुई थी। यह आज वट वृक्ष के रूप में देश के कई शहरों में कार्य कर रही है।
माथुर ने बताया कि आज इस उपलक्ष्य में महावीर नगर केम्पस में सर्वप्रथम हवन करवा कर कार्यक्रम प्रारम्भ किए। इस हवन में संस्था के सभी सदस्यों ने आहुतियां दीं। साथ ही महावीर नगर केम्पस में एडमिशन ब्लॉक का उद्घाटन मेजर जनरल आलोक राज ने किया। साथ ही संस्था के चेयरमैन कुलदीप माथुर व मेजर जनरल आलोक राज ने केक काटकर सभी मौजूद सहयोगियों का मुंह मीठा कराया।

मेजर जनरल का ऐसे किया अभिनंदन
इस अवसर पर कुलदीप माथुर ने मेजर जनरल आलोक राज का माला व साफा पहनाने के साथ शाल ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंटकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर संस्थान के 32 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इस अवसर पर उर्मिला माथुर, योगेन्द्र माथुर, डॉ.शिल्पा माथुर, सुदर्शन माथुर, डॉ. प्रिया शुक्ला, दीपक खत्री, अनुपम आहूजा, योगेन्द्र सिंह, यकीन खान, सुरेन्द्र नागर, नेहा जैन, विमल शर्मा, प्रतीक्षा जैन, इंद्रजीत मलिक, नीतू कुमावत आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
