April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव के गीतों ने समां बांधा, खूब तालियां बजीं

बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव के गीतों ने समां बांधा, खूब तालियां बजीं

एनसीआई@कोटा

बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव ने तलवंडी स्थित होटल शैली रॉयल में आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीत सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उनकी हर प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं। खूब सराहना मिली। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान की ओर से किया गया था।

इस मौके पर सिंगर अनिल श्रीवास्तव ने मुख्य तौर पर प्रसिद्ध पार्श्व गायक किशोर कुमार के गाए सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज में हूबहू प्रस्तुत किया। ऐसे गीतों में अमानुष फिल्म का हर दिल अजीज गीत… दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, महबूबा फिल्म का बेहद खूबसूरत गीत…. मेरे नैना सावन भादो, फिर भी मेरा मन प्यासा, मंजिल फिल्म का सावन की फुहारों की याद दिलाता गीत…रिमझिम गिरे सावन, सुलग सुलग जाए मन, फिल्म इक महल हो सपनों का का ….दिल में किसी के प्यार का जलता हुआ दिया, दुनिया की आंधियों से भला ये बुझेगा क्या…. जैसे गीत शामिल रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में पंकज श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इनकी गायकी को भी श्रोताओं ने काफी सराहा।

संदीप श्रीवास्तव को किया सम्मानित

कायस्थ समाज के सदस्य संदीप श्रीवास्तव को सहायक निदेशक, पर्यटन विभाग बनने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीप माथुर ने कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिंगर श्रीवास्तव के अभिनंदन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर सहित उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना, सचिव सुनील भटनागर, सह सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर, नीरज भटनागर, नितिन नवाब, राममोहन मित्रा( बाबला), किशोर माथुर, विजय श्रीवास्तव, मयूर सक्सेना, कमल कुलश्रेष्ठ, रविन्द्र श्रीवास्तव व विनित महोबिया ने सिंगर अनिल श्रीवास्तव का स्वागत व अभिनंदन किया।

कुलदीप माथुर ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुम्बई से आए सिंगर अनिल श्रीवास्तव व उनकी टीम की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक चले इस कार्यक्रम में पूरे समय बांधे रखा। श्रोताओं ने अपनी पसंद के गानों की भी फरमाइश की, इसे भी श्रीवास्तव ने पूरा किया। पूरे समय माहौल खुशनुमा बना रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रेणू श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.