July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पाकिस्तान में नमाज के ब्रेक पर भड़के चीनी इंजीनियर ‌‌‌‌‌को ईश निंदा के आरोप में किया गिरफ्तार

पाकिस्तान में नमाज के ब्रेक पर भड़के चीनी इंजीनियर ‌‌‌‌‌को ईश निंदा के आरोप में किया गिरफ्तार

एनसीआई@नई दिल्ली

पाकिस्तान में रमजान के महीने में ईशनिंदा के आरोप में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की पुलिस ने चीनी नागरिक को हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पाकिस्तान और चीन के बीच एक राजनयिक विवाद की घटना बन सकती है।

स्थानीय मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, चीनी नागरिक चाइना गेजौबा ग्रुप कम्पनी में एक इंजीनियर है। उसे इस्लामाबाद से लगभग 350 किमी उत्तर में दसू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के एक केम्प में तैनात किया गया था। काम के दौरान स्थानीय पाकिस्तानी स्टाफ से उसकी तीखी बहस हो गई। ये बहस रमजान के दौरान नमाज के लिए लम्बे ब्रेक और काम की धीमी गति को लेकर हुई।

कहा जा रहा है कि चीनी इंजीनियर ने कथित रूप से ईशनिंदा वाली टिप्पणी की, इसके बाद उस पर हमला करने के लिए भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ को देख पुलिस को फोन किया गया, जिसके बाद खैबर-पख्तूनख्वा पुलिस ने आकर चीनी नागरिक को हिरासत में लिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चीनी इंजीनियर को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के सुदूर कोहिस्तान क्षेत्र के एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है।

चीनी व्यक्ति के खिलाफ ईशनिंदा की शिकायत दर्ज कराई जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए सोमवार को ट्राइबल काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी। चीनी नागरिक के साथ किसी तरह की भीड़ की ओर से हिंसा न हो, इसके लिए पुलिस ने फिलहाल उसे हिरासत में रखा है, लेकिन यह घटना पाकिस्तान और चीन के बीच एक राजनयिक विवाद का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.