April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गैंगरेप कर 21 साल की युवती की हत्या, कुएं में पड़ी मिली लाश, बड़ी बहन ने देखा था दो युवकों को ले जाते हुए

गैंगरेप कर 21 साल की युवती की हत्या, कुएं में पड़ी मिली लाश, बड़ी बहन ने देखा था दो युवकों को ले जाते हुए

एनसीआई@अजमेर

अजमेर में 3 दिन पहले लापता हुई 21 साल की युवती का शव शनिवार को कुएं में मिला। परिवार ने युवती की गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, तीन दिन पहले इस युवती की 23 वर्षीय बड़ी बहन ने दो युवकों को उसे ले जाते देखा था। वहीं, युवती के लापता होने के बाद कोई कार्रवाई न करने पर गांव के लोगों ने श्रीनगर थाने का घेराव किया।

शव की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकलवा कर जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

दरअसल, 26 अप्रेल को श्रीनगर थाना अंतर्गत रहने युवती सुबह 11 बजे लापता हो गई थी। परिवार ने तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। इस पर अगले दिन 27 अप्रेल को उसके पिता ने श्रीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार को मानपुरा के जंगलों में युवती की लाश मिली। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

श्रीनगर थाने के एसआई हनुमान ने बताया- युवती के सिर पर चोट का निशान है। परिवार और ग्रामीणों के द्वारा दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम अनुसंधान कर कार्रवाई की जाएगी।

मां को कुएं के पास मिली थी चप्पल और लूगड़ा

ग्राम पंचायत जिलावड़ा के उपसरपंच बरकत बैग ने बताया- शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब युवती की मां जंगलों में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान उन्हें कुएं के पास बेटी की चप्पल और झाड़ियों में फंसा हुआ कपड़ा मिला। उन्होंने कुएं में देखा तो बेटी का शव तैरता हुआ मिला।

उपसरपंच ने कहा- परिवार और ग्रामीणों को शक है कि बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसका मर्डर किया गया है। बाद में उसे कुएं में फेंक दिया गया। बच्ची के सिर पर चोट के निशान भी हैं। साथ में दांत की बतीसी भी नहीं है। हाथ और पीठ पर भी चोट के निशान मिले हैं।

एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

उपसरपंच ने बताया- बच्ची के पास मोबाइल था। मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल्स निकाली जाए। मामले में निष्पक्ष जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसे लेकर उनके द्वारा अजमेर एसपी चूनाराम जाट को ज्ञापन दिया गया है। अगर 2 दिन के अंदर पुलिस खुलासा नहीं करेगी तो ग्रामीणों के द्वारा श्रीनगर थाने का घेराव किया जाएगा।

दो युवकों को देखा बहन को ले जाते हुए

उपसरपंच ने बताया- मृतक बच्ची की 23 साल की बड़ी बहन ने तीन दिन पहले दो युवकों को उसे मोटर साइकिल पर ले जाते हुए देखा था। उन युवकों को यह बड़ी बहन नहीं जानती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.