April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पटवारी ने महिला अधिकारी को मैसेज किया-‘मैम आप सुंदर हो, आपसे प्यार हो गया’, गिरफ्तार

पटवारी ने महिला अधिकारी को मैसेज किया-‘मैम आप सुंदर हो, आपसे प्यार हो गया’, गिरफ्तार

एनसीआई@रानीवाड़ा (जालोर)

महिला अधिकारी को बार-बार अश्लील मैसेज भेजना एक पटवारी को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर रानीवाड़ा पुलिस ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिला कलेक्टर ने आरोपी पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। मामला रानीवाड़ा क्षेत्र का है।

मामले के जांच कर रहे डीएसपी शंकर लाल मंसूरिया ने बताया कि महिला अधिकारी को रानीवाड़ा क्षेत्र की धामसीन ग्राम पंचायत पटवारी रमेश बुढ़ानिया मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजता था। इस बाद अधिकारी ने उसे चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बाद भी पटवारी ने अपनी हरकतें जारी रखी।

रानीवाड़ा तहसील के धामसीन पटवारी रमेश बुढ़ानिया ने महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन के बाद महिला अधिकारी के शिविर में शिरकत के समय के फोटो भेजकर वाट्सऐप पर लिखा कि मैम आप बहुत अच्छी हो, मुझे आपसे प्यार हो गया है। अधिकारी ने देर रात को आए मैसेज को देखकर एक बार इसलिए इग्नोर किया कि शराब के नशे में मैसेज किया होगा, लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह 11 बजे फिर रात वाले मैसेज का जवाब मांगा तो महिला अधिकारी ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिए कहा।

इस पर तहसीलदार ने पटवारी को फटकार लगाई। इसके बाद भी पटवारी नहीं माना और मैसेज भेजता रहा, जिससे परेशान होकर शुक्रवार शाम एसडीएम ने आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलम्बित कर दिया। इसके बाद शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया।

आरोपी पटवारी रमेश चूरू जिले के हमीरपुर का रहने वाला है। रमेश बुढ़ानिया भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कोटे से पटवारी बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी शराब के नशे में अश्लील बातें करता है। वहीं, दो साल पहले भी एक शिक्षक के साथ गाड़ी में शराब पीने का वीडियो सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.