April 18, 2026

News Chakra India

Never Compromise

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने यह दिया फैसला

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने यह दिया फैसला

एनसीआई@नई दिल्ली

‘द केरला स्टोरी’  फिल्म के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। फिल्म पर अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता केरल हाईकोर्ट जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है, चूंकि फिल्म पांच मई को रिलीज होने वाली है, इसलिए हाईकोर्ट मामले में जल्द सुनवाई पर विचार कर सकता है।

खत्म होगा ‘द केरला स्टोरी’ पर विरोध?

‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विवाद हो रहा है। फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। इस पर ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हर मामले में सुप्रीम कोर्ट उपाय के तौर पर नहीं आ सकते। इस मामले में हाईकोर्ट जा सकते हैं।‌ हम यहां सुपर हाईकोर्ट नहीं बन सकते।’

फिल्म में नहीं है सच्चाई

अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा गया है कि-फिल्म में उन लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनना चाहती थीं, लेकिन आईएसआईएस की आतंकी बन गईं। ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर में ब्रेन वॉश, लव जिहाद, हिजाब और आईएसआईएस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ये फिल्म मुस्लिमों के खिलाफ है। इस आधार पर ही याचिका में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.