April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में एमएसएमई सुविधा शिविर 4 मई को, उद्यमियों व उद्यम स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों को मिलेगा लाभ

बूंदी में एमएसएमई सुविधा शिविर 4 मई को, उद्यमियों व उद्यम स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों को मिलेगा लाभ

एनसीआई@बूंदी

4 मई, गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नैनवां रोड स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में एक दिवसीय एमएसएमई सुविधा शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में जिले में उद्यमियों को अपने उद्यम स्थापित करने, विस्तार करने, आधुनिकीकरण एवं संचालन करने में आ रही समस्याओं के निराकरण तथा राज्य एवं केन्द्र द्वारा उद्यमों के प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2022, मुख्यमंत्री लद्यु उद्योग प्रोत्साहन योजना, भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी।

महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि एमएसएमई सुविधा शिविर में विभाग द्वारा उद्यम स्थापना के लिए किए जाने वाले अन्य कार्य जैसे फर्म पंजीयन, उद्यम रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी के साथ विभागीय योजनाओं के आवेदन भरकर, ऑनलाइन करवा कर आवेदकों को लाभान्वित किया जाएगा। जिले के समस्त उद्यमियों एवं उद्यम स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति 4 मई को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के साथ आवेदन तैयार कर जमा करा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.