April 18, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बारां कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा की कोटा अस्पताल में मौत, फायरिंग में हुए थे गम्भीर घायल

बारां कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा की कोटा अस्पताल में मौत, फायरिंग में हुए थे गम्भीर घायल

एनसीआई@बारां

प्रॉपर्टी विवाद हुई फायरिंग में गम्भीर घायल हुए बारां कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा की दूसरे दिन गुरुवार को कोटा के अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कांग्रेस‌ के जिला महासचिव राजेंद्र मीणा उर्फ राजू मुंडल के द्वारा ही प्रॉपर्टी विवाद में गोली मारने का आरोप है। शव का पोस्टमार्टम कल शुक्रवार को किया जाएगा।

बारां के एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन का कहना है कि गौरव शर्मा का कोटा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां आज उन्होंने वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बारां में होगा या फिर कोटा में, यह परिजन ही तय करेंगे। अंतिम संस्कार बारां में ही किया जाएगा। पुलिस इस‌ दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम बनाए रखेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रॉपर्टी के विवाद में कांग्रेस के जिला महासचिव राजेंद्र मीणा उर्फ राजू मुंडला ने बुधवार को गौरव शर्मा को गोली मारी थी, यह उनके सिर में लगी थी। कोटा के निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गौरव शर्मा के सिर से गोली निकाल ली थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। गौरव शर्मा निवर्तमान नगर परिषद के बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे थे। साथ ही वे ब्राह्मण संगठनों से भी जुड़े हुए थे।

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बारां जिला कांग्रेस के महासचिव राजेंद्र मीणा मुंडला और गौरव शर्मा दोनों अच्छे दोस्त और प्रॉपर्टी बिजनेस में पार्टनर भी रहे हैं। दोनों ने साथ में बारां में आवासीय कॉलोनी की प्लानिंग की थी। इसके ही किसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को तलवाड़ा रोड पर निर्मित की जा रही आवासीय योजना पर दोनों का खूब विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान ही कांग्रेस जिला महासचिव राजेन्द्र मीणा ने गौरव शर्मा पर फायरिंग कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.