April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला बड़ा अधिकारी गिरफ्तार

युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला बड़ा अधिकारी गिरफ्तार

एनसीआई@जयपुर

मानसरोवर थाना पुलिस ने शनिवार को सरे राह युवतियों से छेड़छाड़ करने के मामले में आरएएस अलाइड सर्विस के जूनियर कॉमर्शियल टेक्स ऑफिसर (जेसीटीओ) को सीकर से पकड़ लिया। आरोपी पूर्व में शोध छात्र संघ का अध्यक्ष भी रह चुका है। वह अभी भी खुद को छात्र नेता बताकर राह जाती महिलाओं और उनके साथ के परिजनों को धमकी देता था। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी प्रवीण की तलाश जारी है।

डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कल्पेश चौधरी, पचलगी उदयपुरवाटी, झुंझुंनू निवासी, हाल अलाइड आरएएस जेसीटीओ कर विभाग झालाना जयपुर है। कल्पेश ने 26 जून की रात को रजत पथ पर अपने भाई के साथ घर जा रही युवतियों की गाड़ी रोककर अपने साथियों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ मारपीट कर धमकाया था।

आरोपियों को पकड़ने के लिए एडिशनल डीसीपी भरतलाल, एसीपी अभिषेख शिवहरे और थानाप्रभारी हरिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों जोबनेर निवासी बिशनलाल चौधरी और लुहावट जोधपुर निवासी टीकमचंद बाम्बू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे कल्पेश चौधरी और प्रवीण की तलाश कर रही थी। पुलिस को आरोपी कल्पेश चौधरी की सीकर में लोकेशन मिल रही थी। इस पर पुलिस टीम ने सीकर से उसे दबोच लिया।

इस तरह करते हैं वारदात

पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्य रात्रि में अपने वाहनों में सवार होकर सड़कों पर घूमते हैं। वाहनों में सवार महिलाओं के वाहनों के आगे अपने वाहन को लगाकर अपने आपको छात्र छात्र नेता राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर बताकर गाली गलौच तथा छेड़छाड़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.