April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सोशल मीडिया पर सम्पर्क में आए युवक के पास पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची नाबालिग, पुलिस ने रोका, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर सम्पर्क में आए युवक के पास पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची नाबालिग, पुलिस ने रोका, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

एनसीआई@जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक ऐसी नाबालिग लड़की को रोका है, जो बिना पासपोर्ट- वीजा पाकिस्तान जाने के लिए वहां पहुंची थी। उसे दो लड़के एयरपोर्ट लेकर आए थे। फिलहाल यह युवती पुलिस हिरासत में है। चार घंटे पुलिस की हुई पूछताछ में सामने आया है कि सीकर की रहने वाली यह नाबालिग लड़की पाकिस्तान‌‌ के लाहौर में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी। प्रारम्भ में इसने पुलिस को एक झूठी कहानी बताई थी।

इस युवती को लेकर एयरपोर्ट आए नत्थूसर निवासी लड़कों का कहना है कि युवती ने उनसे एयरपोर्ट का पता पूछा था। इसके बाद वे दोनों उसे लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। बोल चाल से युवती पाकिस्तानी लग रही है। उसके पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं मिला है।

पहले यह बताई थी झूठी कहानी

युवती से एयरपोर्ट थाने में पूछताछ की गई।‌ इसमें उसने बताया कि वह करीब 17 वर्षीय पाकिस्तानी युवती है। सीकर के श्रीमाधोपुर में रहने वाली अपनी बुआ के साथ 3 साल पहले हवाई जहाज से भारत आई थी। इसमें अपना नाम गजल बताया। तब से ही वह अपनी बुआ के पास रह रही थी। मगर कुछ समय पूर्व उसका बुआ से झगड़ा हो‌ गया तो वह वहां अकेली रहने लगी थी। आज वह वापस पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट आई थी। मगर उसके पास न तो पैसे थे, ना ही वीजा-पासपोर्ट। उसे पाकिस्तान जाने वाली फ्लाइट के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी।

श्रीमाधोपुर से वह जयपुर के लिए बस से रवाना हुई थी। ‌इसी बस‌ से जयपुर ही आ रहे दो युवकों से इस युवती ने एयरपोर्ट का पता पूछा था।‌ इस पर यह उसे वहां छोड़ने गए थे।

युवती ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। उसने अपना नाम गजल बताया। एयरपोर्ट में ‌बिना पासपोर्ट एंट्री करते समय सीआईएसएफ ने उसे रोक लिया था। एयरपोर्ट थाने में आईबी की टीम भी उससे पूछताछ करने पहुंची।

गहन पूछताछ में यह जानकारी आई सामने

डीसीपी ज्ञान चंद यादव ने बताया कि पुलिस ने इस युवती के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जब सीकर के श्रीमाधोपुर में छानबीन करवाई तो उसकी बात गलत निकली। इस पर उसे विश्वास में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ शुरू की गई। इसमें सामने आया कि यह करीब 17 वर्षीय 12वीं पास‌ युवती है। इस युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी असलम लाहौरी नामक एक युवक से दोस्ती हुई थी। ‌वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। उससे इसे प्यार हो गया। असलम लाहौरी ने ही उसे पाकिस्तान में आने का यह तरीका बताया था। ‌असलम लाहौरी ने उसे जो टिप्स दिए, उसी के आधार पर यह झूठ बोलते हुए पुलिस को बरगलाने का प्रयास कर रही थी। ‌ डीसीपी ज्ञान चंद यादव का कहना है कि साफ लग रहा है कि इस युवती का ब्रेनवाश किया गया है। ‌ इस युवती को एयरपोर्ट पर लेकर आए युवकों से भी पुलिस अब गहन पूछताछ कर रही है।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.