पाकिस्तान से प्लेन में भर-भरकर विदेश जा रहे हैं भिखारी, परेशान हुए ये मुल्क
पाकिस्तान सरकार की सीनेट की स्थाई समिति में बताया गया है कि विदेश में पाकिस्तान के नागरिक बड़ी संख्या में भीख मांगने के काम से जुटे हुए हैं। इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ता है। विदेशों में बसे पाकिस्तानी नागरिकों के मामले पर सीनेटर जीशान खानजादा ने स्थाई समिति को बताया कि पाकिस्तान के लगभग 10 लाख नागरिक विदेशों में हैं। इनमें से बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भीख मांगने में जुटे हुए हैं।
एनसीआई@नई दिल्ली
विभिन्न कारणों से लगातार चर्चा में बना हुआ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर बेहद दिलचस्प कारण के चलते चर्चा में है। यह कारण है पाकिस्तान के भिखारी। जी हां, दरअसल खबर है कि विदेशों में जितने भी भिखारियों को गिरफ्तार किया जाता है, उनमें 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान के होते हैं। यही कारण है कि ईरान और सऊदी अरब की जेलों में बड़ी तादाद में पाकिस्तान के भिखारी बंद हैं।
पाकिस्तान सरकार की सीनेट की स्थाई समिति में बताया गया है कि विदेश में पाकिस्तान के नागरिक बड़ी संख्या में भीख मांगने के काम से जुटे हैं। इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ता है। प्रवासी पाकिस्तानी मंत्रालय के सचिव जीशान खानजादा ने स्टेंडिंग कमेटी को बताया कि पाकिस्तान के लगभग 10 लाख नागरिक विदेशों में हैं। इनमें से एक बड़ी संख्या भीख मांगने में जुटी हुई है। पाकिस्तान के ये लोग वीजा लेकर अन्य देशों में भीख मांगने लगते हैं।
खानजादा ने बताया कि कई मामलों में पाकिस्तान से रवाना होने वाला जहाज पूरी तरह से भिखारियों से भरा रहता है। अरब देशों में डिटेन किए जाने वाले 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तानी हैं। विदेशों में पाकिस्तानी नागरिकों की एक बड़ी आबादी भीख मांगने के काम से जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि भीख मांगने में जुटी पाकिस्तानियों की एक बड़ी आबादी कानूनी अड़चनों का भी सामना कर रही है। विदेशों में गिरफ्तार 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तानी मूल के हैं। इराक और सऊदी अरब के राजदूत कह चुके हैं कि उनकी जेल पाकिस्तान के भिखारियों से भरी पड़ी है।
