April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ऐसी भी बगावत: कांग्रेस से वर्तमान विधायक को नहीं मिला टिकट, नाराज इतने हुए कि बीजेपी के टिकट पर डिप्टी सीएम के खिलाफ उतरने को हो गए तैयार

ऐसी भी बगावत: कांग्रेस से वर्तमान विधायक को नहीं मिला टिकट, नाराज इतने हुए कि बीजेपी के टिकट पर डिप्टी सीएम के खिलाफ उतरने को हो गए तैयार

एनसीआई@रायपुर

चिंतामणि महाराज‌ छत्तीसगढ़ की समरी सीट से वर्तमान में कांग्रेस से विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया। कांग्रेस ने उनकी जगह विजय पैकरा को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने इस सीट पर बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य उदेश्वरी पैकरा को टिकट दिया है। ऐसे में उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर लिया है। इतना ही नहीं वे अब बीजेपी में भी जाने के लिए तैयार हैं। चिंतामणि महाराज ने कहा कि अगर उन्हें अम्बिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिकट मिले, तो वे बीजेपी में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। महाराज ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देने को तैयार है।

चिंतामणि महाराज ने रविवार को बलरामपुर के कुसमी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मां काली की 31 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। चिंतामणि बलरामपुर की सामरी सीट से ही विधायक हैं।

महाराज ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव में उतारने के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने अगले महीने अम्बिकापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की शर्त रखी है। महाराज ने कहा, ”उन्होंने (बीजेपी नेताओं) ने मुझसे यह भी कहा है कि मैं उनके साथ शामिल हो जाऊं तो अच्छा होगा। मैंने शर्त रखी है कि अगर वे मुझे अम्बिकापुर से मैदान में उतारने पर सहमत हों तो मैं विचार करूंगा।

उन्होंने कहा, जो लोग अम्बिकापुर सीट (भाजपा से) से तैयारी कर रहे हैं, वे नाराज हो जाएंगे। वे मुझे लोकसभा चुनाव में खड़ा करने के लिए तैयार हैं। महाराज ने दावा किया कि उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा है कि वह 6 महीने बाद अम्बिकापुर सीट खाली कर देंगे और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, जो (बीजेपी नेता) अब चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें (यदि उपचुनाव होता है) वहां से मैदान में उतारा जा सकता है। अगर वे इस शर्त को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं तो मैं (भाजपा में शामिल होने) पर भी विचार करूंगा।

भाजपा ने अभी तक अम्बिकापुर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी क्षएस सिंह देव विधायक हैं। उन्हें इस सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होगा। सामरी और अम्बिकापुर उन 70 सीटों में से हैं, जिन पर दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.