अपडेट राजस्थान: कांग्रेस के उम्मीदवारों की तीसरी सूची का यह है विश्लेषण
एनसीआई@जयपुर
यहां खास बात यह है कि तीसरी सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी के नाम शामिल नहीं हैं। इन दोनों मंत्रियों के नामों को लेकर विवाद चल रहा है।
बसपा के टिकट पर पिछली बार जीते वाजिब अली को नगर से एवं लखन मीणा को करौली से मैदान में उतारा गया है। वहीं, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को कांग्रेस ने गंगापुर सिटी से मैदान में उतारा है।
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया है। शोभारानी हाल में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। भाजपा ने धौलपुर सीट से डॉ.शिवचरण कुशवाह को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने दूसरी सूची में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। एक टिकट पहली सूची में दिया गया था। इस तरह 76 में से 6 मुस्लिम चेहरे उतारे जा चुके हैं। इनमें दानिश अबरार, हाकम अली, अमीन कागजी, रफीक खान, नसीम अख्तर इंसाफ और जुबेर खान का नाम शामिल है।
1. तारानगर-नरेंद्र बुडानिया
2. रतनगढ़-पूसाराम गोदारा
3. सूरजगढ़- श्रवण कुमार
4. सीकर-राजेन्द्र पारीक
5. बगरू – गंगा देवी वर्मा
6. नगर – वाजिब अली
7. धौलपुर- शोभारानी कुशवाह
8. करौली-लखन सिंह मीना
9. सपोटरा (एसटी) रमेश चंद मीना
10. बांदीकुई-गजराज खटाणा
11. गंगापुर-रामकेश मीना
12. देवली-उनियारा-हरीश चन्द्र मीना
13. मसूदा-राकेश पारीक
14. पचपदरा-मदन प्रजापत
15. रेवदर (एससी) – मोतीराम कोली
16. झालोद (एसटी) – हीरा लाल दरांगी
17. सहाड़ा-राजेन्द्र त्रिवेदी
18. केशोरायपाटन (एससी) – सीएल प्रेमी बैरवा
19.बारां-अटरू (एससी) – पानाचंद मेघवाल

