April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सम्भागीय आयुक्त और आईजी आज आए बूंदी, जानें क्या रहा इनके आने का बड़ा कारण…..

सम्भागीय आयुक्त और आईजी आज आए बूंदी, जानें क्या रहा इनके आने का बड़ा कारण…..

एनसीआई@बूंदी

विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों की बैठक के बाद सम्भागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह व आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला वॉर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिला कंट्रोल कक्ष, मीडिया सेंटर, सी विजिल तथा निर्वाचन हेल्प लाइन डेस्क पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी व प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जिला वॉर रूम में किए जा रहे कार्यों में बारे में सम्भागीय आयुक्त को अवगत कराया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोली एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.