बूंदी में पुस्तक चौपाल आयोजित, पूर्व अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा तेज कंवर ने डाला पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश, रंग-बिरंगी, ज्ञान वर्धक पुस्तकों ने सभी को लुभाया
एनसीआई@बूंदी
आरएचआरडी फाउंडेशन तथा देवी अहिल्याबाई होल्कर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन समिति, बूंदी के तत्वावधान में जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड में एक पुस्तक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें रंग-बिरंगी तथा साहित्यिक पुस्तकों को देखकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का मन प्रफुल्लित था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा तेज कंवर रही मुख्य अतिथि वयोवृद्ध साहित्यकार, लेखक दिनेश विजय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरणविद्ध विनोद जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि रूप मोहन सालवी, प्रधानाचार्य नीतू चायल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य खुमान सिंह व मीना राघानी रहे।

पहले सभी अतिथियों ने सरस्वती जी की तस्वीर के समय दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसे सम्बोधित करते हुए तेजकंवर ने पुस्तकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा जीवन मे पुस्तकों को ज्ञान, प्रेरणा और सही मार्गदर्शन का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मानसिक विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ा कर चरित्र निर्माण करती है। हमें मोबाइल से दूर रहकर किताबों से नजदीकी बढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में जांगिड़ महिला समाज की जिलाध्यक्ष विमला जांगिड़, लोकेश जैन, वरुण शर्मा, मनीषा नामा आदि जवाहर नगर कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
