April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पीएम मोदी जयपुर-जोधपुर में करेंगे रोड शो, मतदान से पहले राजस्थान के 6 से ज्यादा दौरे करेंगे, 4 जनसभाएं होंगी

पीएम मोदी जयपुर-जोधपुर में करेंगे रोड शो, मतदान से पहले राजस्थान के 6 से ज्यादा दौरे करेंगे, 4 जनसभाएं होंगी

एनसीआई@जयपुर

विधानसभा चुनावों को लेकर दीपावली बाद पीएम नरेन्द्र मोदी के राजस्थान में मैराथन दौरे होंगे। इस दौरान पश्चिमी से लेकर पूर्वी राजस्थान तक पीएम मोदी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। जयपुर और जोधपुर में मतदान से दो दिन पहले मोदी के रोड शो भी होंगे।

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की कमान पीएम मोदी ने अपने हाथ में ले रखी है। यही वजह है कि वोटिंग से 10 दिन के अंदर मोदी के राजस्थान में 6 से ज्यादा दौरे होंगे। इस दौरान पीएम एक दिन में दो-दो जनसभाओं को भी सम्बोधित करेंगे।

भरतपुर-नागौर में एक ही दिन में सभाएं

मोदी के प्रस्तावित दौरों के अनुसार दीपावली के बाद पीएम मोदी 15 नवम्बर को बाड़मेर के बायतु में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके दो दिन बाद 18 नवम्बर को एक ही दिन में भरतपुर और नागौर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं 20 नवम्बर को पाली में पीएम मोदी की जनसभा प्रस्तावित है।

जयपुर और जोधपुर में होंगे रोड शो

जनसभाओं के अलावा जयपुर और जोधपुर में मोदी का रोड शो प्रस्तावित है। इसके तहत 22 नवंबर को जयपुर में पीएम का परकोटा क्षेत्र में रोड शो हो सकता है। इस दौरान मोदी ओपन जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

इसी तरह 23 नवम्बर को मोदी का जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित है। जोधपुर में भी पीएम मोदी का पुराने शहर में रोड शो होगा। जयपुर और जोधपुर में पुराने शहर का अपना महत्व है। यहां रोड शो करके मोदी पूरे शहर को साधने की कोशिश करेंगे।

एक साल से लगातार हो रहे मोदी के दौरे

पिछले 12 महीने में पीएम मोदी 11 बार राजस्थान आ चुके हैं। इसकी शुरुआत 30 सितम्बर 2022 को हुई थी। जब प्रधानमंत्री अम्बा माता के दर्शन करने आए थे। उस समय वह सिरोही जिले के आबूरोड भी आए थे। दूसरी बार पीएम मोदी 1 नवंबबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए। तीसरी बार 8 जनवरी 2023 को मोदी भीलवाड़ा दौरे पर आए और गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे।

12 फरवरी 2023 को मोदी दौसा जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए थे। 10 मई 2023 को पीएम मोदी ने नाथद्वारा और आबूरोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया था। 31 मई 2023 को मोदी ने अजमेर में बीजेपी के महा जन संपर्क अभियान की शुरुआत की थी। 8 जुलाई को बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण और 24 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था।

इसके बाद मोदी ने 27 जुलाई को सीकर में जनसभा को सम्बोधित किया था। 25 सितम्बर को जयपुर में पीएम मोदी की सभा हुई थी। 2 अक्टूबर को सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के बाद वहां जनसभा को सम्बोधित किया था। वहीं इसी महीने 9 नवम्बर को पीएम मोदी ने उदयपुर में पॉलिटिकल रैली को सम्बोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.