April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जनसम्पर्क के दौरान नईमुद्दीन गुड्डू का हो रहा शानदार स्वागत, मिल रहा भरपूर समर्थन(वीडियो)

जनसम्पर्क के दौरान नईमुद्दीन गुड्डू का हो रहा शानदार स्वागत, मिल रहा भरपूर समर्थन(वीडियो)

एनसीआई@कोटा

लाडपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू को जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं का शानदार समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग और समाज के लोग उनका बढ़ चढ़कर स्वागत कर रहे हैं। ढोल की थाप पर नाचते गाते उनके समर्थकों का जोश देखकर माहौल को समझा जा सकता है। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें फलों से भी तोला।

 

जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू
लोगों को गहलोत सरकार की ओर से लागू की‌‌ गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं। साथ ही इससे लोगों को मिले फायदों के बारे में बताते हैं। उनका कहना होता है कि कल्याणकारी योजनाओं से आमजन बेहद खुश है। इसलिए राज्य में वापस कांग्रेस सरकार की वापसी होना तय है। जनता उन्हें भी भारी मतों से जिताने का मानस बना चुकी है। एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी योजनाओं को सत्ता में लाने का मन जनता जीवनल बना चुकी है।

गुड्डू कहते हैं कि गहलोत सरकार के राज में गांव-कस्बों से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों का भी बेहतरीन विकास हुआ है। जन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को फायदा मिला है। इन योजनाओं का लाभ लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र को भी मिला, जबकि यहां से भाजपा की विधायक हैं। फिर भी यहां कई विकास कार्य हुए हैं। इससे भाजपा बौखलाई हुई है। उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस इस बार इतिहास रचने जा रही है।

 

गुड्डु ने शनिवार को धाकड़ खेड़ी, कंवरपुरा, गणेशपुरा, उम्मेदगंज, श्री राम कॉलोनी, पावर हाउस, पंचमुखी चौराहा, सर्वोदय स्कूल, अफोर्डेबल कॉलोनी, गोविन्द नगर, प्रेम नगर चौराहा, प्रेम नगर पुलिस चौकी, एसएसएफ चौराहा, कंसुआ चौराहा, बॉम्बे योजना व सुर सागर कॉलोनी में जनसम्पर्क किया।

वहीं रविवार को नईमुद्दीन गुड्डु का जनसम्पर्क स्वराज एंक्लेव, मानपुरा, अर्जुनपुरा, चन्द्रेसल, रोटेदा, सोगरिया, पूनम कॉलोनी, गोकुल कॉलोनी, बोरखेड़ा, वार्ड 17 एवं वार्ड 19 बजरंग नगर में जारी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.