April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कौन जीत रहा बीजेपी या कांग्रेस? शपथ पत्र पर लिखित में लगाई 1 लाख रुपए की शर्त, 5 गवाह के भी कराए साइन

कौन जीत रहा बीजेपी या कांग्रेस? शपथ पत्र पर लिखित में लगाई 1 लाख रुपए की शर्त, 5 गवाह के भी कराए साइन

50 रुपए के शपथ पत्र पर लगाई गई इस शर्त में बाकायदा 5 गवाह भी शामिल किए गए हैं।‌ शपथ पत्र में एक पक्ष ने कांग्रेस तो दूसरे ने सूबे में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। 3 दिसम्बर को शर्त हारने वाला जीतने वाले को एक लाख रुपए देगा।

एनसीआई@भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत 17 नवम्बर को ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब 3 दिसम्बर को घोषित होने वाले परिणामों का इंतजार है, लेकिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और आम लोग चुनावी गुणा-भाग में जुटे हुए हैं। अपने-अपने आकलन के हिसाब से लोगों ने दलों और उम्मीदवारों की हार-जीत को लेकर शर्त लगानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक स्टाम्प पेपर से बीजेपी और कांग्रेस की जीत-हार को लेकर दो लोगों के द्वारा 1 लाख रुपए की शर्त लगाने की जानकारी सामने आई है।

50 रुपए के शपथ पत्र पर लगाई गई इस शर्त में बाकायदा 5 गवाह भी शामिल किए गए हैं। इस शपथ पत्र में एक पक्ष ने राज्य में कांग्रेस तो दूसरे ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। 3 दिसम्बर को शर्त हारने वाला जीतने वाले को एक लाख रुपए देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल शपथ पत्र से पता चलता है कि यह शर्त 22 नवम्बर को छिंदवाड़ा जिले के नीरज मालवीय और धनीराम भलावी के बीच लगी है। जिले की ग्राम पंचायत सूखापुरा के पूर्व सरपंच धनीराम भालवी का कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि हर्रई वार्ड नम्बर-8 के निवासी नीरज मालवीय का दावा बीजेपी की सरकार बनने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.