राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए तीन पर्यवेक्षक
एनसीआई@नई दिल्ली
राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम नियुक्त कर दी है।
इस टीम में बाकी दो नाम राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे शामिल हैं। समझा जा रहा है कि कल शनिवार तक ये पर्यवेक्षक राजस्थान पहुंच जाएंगे। इसके बाद रविवार को विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर रायशुमारी होगी। यहां से रिपोर्ट लेकर पर्यवेक्षक दिल्ली जाएंगे। वहां पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मोहर लगेगी।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व अर्जुन लाल मेघवाल के अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी व बाबा बालक नाथ के नाम की चर्चा है।
