April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी के आराध्य श्री मान्धाता बाला जी महाराज का 4 दिवसीय प्राकट्य महोत्सव 1 जनवरी से

बूंदी के आराध्य श्री मान्धाता बाला जी महाराज का 4 दिवसीय प्राकट्य महोत्सव 1 जनवरी से

एनसीआई@बूंदी

श्री मान्धाता बाला जी महाराज के प्राकट्य महोत्सव – 2024 के भव्य आयोजन का शुभारम्भ 1 जनवरी, सोमवार‌ से हो जाएगा। इसका समापन 4 जनवरी, गुरुवार को होगा। यह आयोजन सुख महल के नीचे स्थित मान्धाता बाला जी मेला मैदान पर होगा।

इस क्रम में आज 31 दिसम्बर, रविवार को यहां दुपट्टा धारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाबा राम लखन दास व मुख्य पुजारी पंडित मनोज शर्मा मुख्य पुजारी ने सभी जिम्मेदार कार्यक्रम प्रभारियों तथा आवश्यक व्यवस्था के प्रभारियों को प्राकट्य महोत्सव 2024 का दुपट्टा धारण करवाया।

आयोजन से जुड़े हुए सर्वदमन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम आयोजन समिति ने सोमवार को सुबह 10 बजे बालाजी के सभी श्रद्धालुओं से ध्वज पताका निशान (जुलूस ) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.