April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीनियर सेकंडरी स्कूल, बरुंधन में आयोजित हुआ केरियर डे समारोह, वक्ताओं ने दिए प्रेरक उद्बोधन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सीनियर सेकंडरी स्कूल, बरुंधन में आयोजित हुआ केरियर डे समारोह, वक्ताओं ने दिए प्रेरक उद्बोधन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

एनसीआई@बूंदी

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को जिलेभर के स्कूलों में युवा दिवस के साथ केरियर डे का भी आयोजन किया गया। इस क्रम में सीनियर सेकंडरी स्कूल, बरुंधन में भी केरियर डे समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में एडीपीसी दिलीप सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि थे। वक्ता के रूप में सेवा निवृत्त वाइस प्रिंसिपल विक्रम सिंह शेखावत, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना व हरीश आचार्य, चिकित्सक डॉ. मनोज शर्मा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत और अनुभवी व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी वक्ताओं ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी और कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेने की भी अपील की। केरियर के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां दीं। साथ ही प्रेरक उद्बोधन दिए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल रामचरण राठौर, शिक्षिका शोभा कंवर, हंसा कलवाड़, शीला गुप्ता, रणजीत मीणा, चन्द्र प्रकाश शृंगी आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक कुंदनमल चौधरी ने किया। प्रारम्भ में कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.