April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बड़ी खबर: शराब घोटाले के समय का केजरीवाल का फोन गायब, पूछताछ में बोले मुख्यमंत्री-पता नहीं कहां है

बड़ी खबर: शराब घोटाले के समय का केजरीवाल का फोन गायब, पूछताछ में बोले मुख्यमंत्री-पता नहीं कहां है

दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसे अरविंद केजरीवाल से ईडी ने जब पूछा कि शराब घोटाले के समय का आपका फोन कहां है, तो उन्होंने कहा-पता नहीं कहां गायब हो गया।

एनसीआई@नई दिल्ली

शराब घोटाला मामले में ईडी लगातार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। ईडी ने जब केजरीवाल से पूछा कि शराब घोटाले के समय जो मोबाइल फोन आप यूज करते थे वो कहां है, तो इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि पता नहीं वो फोन कहां है, वो कहां गायब हो गया, मुझे पता नहीं है। उल्लेखनीय है कि सीएम केजरीवाल का वही फोन गायब है, जिस फोन से वह साउथ ग्रुप को कॉल किया करते थे।

ईडी सूत्रों के मुताबिक जिस समय शराब नीति बन रही थी, उस समय जो फोन अरविंद केजरीवाल इस्तेमाल कर रहे थे, वो केजरीवाल से मांगा गया, तो केजरीवाल ने वो फोन नहीं होने की बात ईडी अधिकारियों से कही।केजरीवाल ने ईडी से कहा- पता नहीं कहां गया फोन। आज भी करीब 4 घंटे तक ईडी ने केजरीवाल से सवाल-जवाब किए।

इससे पहले शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया और के कविता ने भी ईडी को यही बताया था कि आबकारी नीति बनने के समय इस्तेमाल किया गया फोन उनके पास नहीं है। ईडी का दावा था कि इन लोगों ने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन नष्ट किए हैं। वहीं आज ईडी ने जेल में समीर महेंद्रू का बयान भी दर्ज किया। अब मंगलवार को मनीष सिसोदिया के सचिव रहे सी अरविंद के सामने बैठाकर इन लोगों से पूछताछ हो सकती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.