April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती, पत्नी गौरी खान भी साथ, मिलने पहुंचीं जूही चावला

शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती, पत्नी गौरी खान भी साथ, मिलने पहुंचीं जूही चावला

शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जूही चावला और उनके पति जय मेहता का वीडियो सामने आया है। दोनों को अपनी गाड़ी में केडी अस्पताल के लिए रवाना होते देखा जा सकता है। साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी केडी अस्पताल पहुंच गई हैं।

एनसीआई@नई दिल्ली

प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुपरस्टार की तबीयत खराब होने के चलते ऐसा किया गया। केडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, शाहरुख डीहाइड्रेशन का शिकार हुए थे। उन्हें देखने पत्नी गौरी खान और एक्ट्रेस जूही चावला अस्पताल पहुंचीं।

शाहरुख को देखने पहुंची गौरी-जूही

जूही चावला और उनके पति जय मेहता का वीडियो सामने आया है। दोनों को अपनी गाड़ी में केडी अस्पताल के लिए रवाना होते देखा जा सकता है। साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी केडी अस्पताल पहुंच गई हैं। जूही चावला और शाहरुख खान, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। इनकी दोस्ती सालों पुरानी है। ऐसे में जूही अपने पति संग दोस्त शाहरुख खान का हालचाल लेने पहुंची हैं।

21 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर ने बाजी मारी और फाइनल में एंट्री पा ली।‌ इस मैच के लिए शाहरुख अहमदाबाद में आए थे।

दो दिनों से शाहरुख खान अहमदाबाद में थे गर्मी ज्यादा होने के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन की दिक्कत हुई। मैच के बाद शाहरुख खान मैदान पर काफी देर रहे और फेंस का आभार भी जताया। इसके बाद देर रात वो अपनी टीम के साथ अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल पहुंचे। जहां उनका टीम के साथ भव्य स्वागत भी किया गया।

22 मई की सुबह शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी।‌ इसके बाद उन्हें दोपहर एक बजे के करीब केडी हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर शाहरुख खान देर शाम तक केडी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ही एडमिट थे। हालांकि अस्पताल की तरफ से इस पर आधारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।

दिल्ली और मुम्बई की तरह अहमदाबाद में भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सभी को घर पर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.