ये अनोखी शादी……70 साल का दूल्हा, 25 साल की दुल्हन, मियां-बीवी दोनों राजी
गया जिले की एक शादी की चर्चा पूरे बिहार में है। 70 साल के बुजुर्ग कलीमुल्लाह नूरानी से 25 साल की रेशमा परवीन ने निकाह किया है। ये शादी दोनों की मर्जी से हुई है। गांव के लोग भी इस शादी से हैरान हैं।
एनसीआई@गया (उत्तर प्रदेश)
बिहार की एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, गया जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी की है। ये शादी दोनों की रजामंदी से हुई है। दूल्हा कलीमुल्लाह नूरानी और दुल्हन रेशमा परवीन बनी और बाराती गांव के लोग। आमस प्रखंड के बैदा गांव के रहने वाले नूरानी और इस्लामनगर की रेशमा ने अपनी मर्जी से यह शादी की है।
कलीमुल्लाह नूरानी की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वो अकेले पड़ गए थे। इसके चलते उन्हें घरेलू काम में दिक्कतें हो रहीं थीं। नूरानी के दो बच्चे है। इस शादी से गांव के लोग भी हैरान रह गए। पूरे रीति रिवाज से शादी हुई। दोनों ही शादी से काफी खुश नजर आए।
हर कहीं इस शादी की चर्चा
वहीं गांव में ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। दादा, नाना की उम्र में शादी करने की बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है। कलीमुल्लाह ने शादी के लिए रेशमा के पिता से बात की थी। और अपने हालात बताए थे, जिसके बाद शादी की बात चली तो रेशमा भी राजी हो गई। और फिर दोनों की शादी हो गई।
