April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

करवा चौथ पर पति काम से गया हुआ था शहर से बाहर, पत्नी ने भागकर मंदिर में कर ली प्रेमी से शादी, फिर चांद देख कर व्रत खोला

करवा चौथ पर पति काम से गया हुआ था शहर से बाहर, पत्नी ने भागकर मंदिर में कर ली प्रेमी से शादी, फिर चांद देख कर व्रत खोला

एनसीआई@मऊ (उत्तर प्रदेश)

करवा चौथ पर हिन्दू सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत-उपवास रखकर रात को चांद दिखने पर ही पूजा कर भोजन ग्रहण करती हैं। मगर उत्तर प्रदेश के मऊ में इसी दिन एक ऐसा घटनाक्रम हो गया जिसे हर किसी को भौंचक्का कर दिया। दरअसल, करवा चौथ के दिन एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग भागकर मंदिर में दूसरी शादी कर ली। इस शादी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस महिला ने यह कदम तब उठाया, जब उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। जैसे ही पति को इस बात की सूचना मिली, वो पुलिस लेकर पत्नी के पास पहुंचा। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को अगले दिन थाने में आने को कहा। इसके बाद पत्नी तो थाने पहुंच गई, लेकिन पति नहीं पहुंचा। फिलहाल पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही है और पुलिस इस केस की जांच कर रही है। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के गांव लैरो का है।

जानकारी के मुताबिक, प्रमिला नामक युवती की शादी भीटी मोहल्ला के रहने वाले आकाश से हुई थी, लेकिन प्रमिला का पहले से ही विजय शंकर नाम का प्रेमी था। विजय सभा लैरो गांव का रहने वाला है। शादी के बाद भी प्रमिला और विजय का सम्बन्ध कायम रहा।

दस दिन पहले कर ली थी भागने की तैयारी

प्रमिला ने करवा चौथ के दस दिन पहले ही अपने पति आकाश को छोड़कर प्रेमी विजय शंकर के साथ भागने का फैसला कर लिया था। इसी समय वह विजय शंकर के साथ भाग भी गई थी, लेकिन दोनों परिवारों में समझौता हो जाने से प्रमिला वापस पति के पास लौट आई।

इस बीच उसका पति आकाश किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। तब 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन, जब घर में कोई था नहीं तो प्रमिला फिर से विजय के साथ भाग गई और गौरी शंकर मंदिर में शादी कर ली। इन दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई। विजय ने प्रमिला की मांग में सिंदूर भरा। इस बात की जानकारी मिलने पर वहां कई लोग इकट्ठा हो गए और इस अनोखी शादी का वीडियो बनाने लगे।

शादी के बाद भी कई बार भाग गई थी

लैरो गांव का निवासी विजय शंकर अपने ननिहाल ग्राम सभा खूंटी मखाना में रहता था। अपने गांव की रहने वाली प्रमिला से उसे प्यार था। हालांकि, प्रमिला के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक आकाश से कर दी। शादी के बाद भी प्रमिला विजय शंकर के साथ चली गई, ऐसा कई बार हुआ। आखिर में इन्होंने शादी रचा ही ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.