April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अवैध सम्बन्ध पर डांटा तो विवाहित महिला ने भाई पर 20 लीटर पेट्रोल उड़ेल कर जला डाला, आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार, वारदात में साथ रहा एक नाबालिग भी हिरासत में

अवैध सम्बन्ध पर डांटा तो विवाहित महिला ने भाई पर 20 लीटर पेट्रोल उड़ेल कर जला डाला, आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार, वारदात में साथ रहा एक नाबालिग भी हिरासत में

एनसीआई@डूंगरपुर

बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के तलैया दरियापाड़ा गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई पर 20 लीटर पेट्रोल उड़ेला और जला कर मार डाला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

एसपी मोनिका सेन ने बताया कि 27 अगस्त को बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के तलैया दरियापाड़ा गांव में कावा (49) पुत्र सोमा गमेती का शव उसके ही पुराने घर में अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की।

जांच में मिले सुराग तो हुई कार्रवाई

एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच की तो कई सुराग मिले। इस पर मृतक कावा की बहन निर्मला उर्फ मंजुला मीणा के साथ उसके प्रेमी लक्ष्मण मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया।

प्रेम सम्बंधों पर भाई ने लगाई थी डांट

एसपी मोनिका सेन ने बताया कि निर्मला उर्फ मंजुला (35) के लक्ष्मण (38) से प्रेम सम्बंध थे। इस बारे में निर्मला के पति देवीलाल मीणा ने साले कावा को बताया। इस पर भाई कावा ने बहन निर्मला को समझाया। इसके बावजूद भी निर्मला का प्रेमी लक्ष्मण उससे मिलने उसकी ससुराल आ जाता था। इसके अलावा दोनों फोन पर बातें करते रहते थे। देवीलाल ने फिर यह बात अपने साले कावा को बताई। इस पर कावा ने अपनी बहन को डांट लगाते हुए लक्ष्मण से बात नहीं करने का दबाव बनाया।

एसपी ने बताया कि इस डांट से नाराज होकर निर्मला ने प्रेमी लक्ष्मण के साथ मिलकर भाई को मारने की साजिश रची। वारदात के दिन निर्मला अपने प्रेमी लक्ष्मण और नाबालिग के साथ भाई के घर पहुंची। भाई पुराने घर में अकेला सोया हुआ था। आरोपी कावा को जलाने के लिए अपने साथ 20 लीटर पेट्रोल लेकर गए थे। इन्होंने सोए हुए कावा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ऐसा करते हुए उसकी बहन निर्मला को जरा भी दया नहीं आई। इससे कावा जिंदा जल कर मर गया। इस वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.