April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एसडीएम को थप्पड़ कांड: नरेश मीणा को टोंक पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, कल हो गया था फरार

एसडीएम को थप्पड़ कांड: नरेश मीणा को टोंक पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, कल हो गया था फरार

टोंक। पुलिस हिरासत से कल बुधवार को फरार हुए समरावता गांव में एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को आखिरकार आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब सवा बारह बजे उसे पुलिस ने समरावता गांव से ही पुलिस ने वापस हिरासत में लिया था। थाने पहुंच कर इसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

टोंक एसपी विकास सांगवान ने बताया कि अभी नरेश मीणा के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही बीस से अधिक मामले दर्ज हैं, उनका भी रिकॉर्ड मंगवा लिया गया है। इन सब मामलों में भी आगे कार्यवाही होगी।

नरेश को लेकर पुलिस रवाना हो चुकी है। नरेश मीणा कल पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद आज सुबह करीब 9:00 बजे वापस समरावता गांव में ही पहुंच गए थे और अपना धरना वापस शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.