April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एसडीएम थप्पड़ कांड: नरेश मीणा के समर्थकों ने देर रात पुलिस पर की पत्थरबाजी, वाहन जलाए, जवाब में लाठीचार्ज और छोड़े गए आंसू गैस के गोले, मीणा हिरासत से हो गया फरार, कई पुलिसकर्मी घायल

एसडीएम थप्पड़ कांड: नरेश मीणा के समर्थकों ने देर रात पुलिस पर की पत्थरबाजी, वाहन जलाए, जवाब में लाठीचार्ज और छोड़े गए आंसू गैस के गोले, मीणा हिरासत से हो गया फरार, कई पुलिसकर्मी घायल

देवली उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के द्वारा मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार देने से जिले का माहौल गरमाया हुआ है।

एनसीआई@टोंक

देवली उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा बुधवार को मतदान के दौरान समरावता गांव में मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार देने के मामले से माहौल बुरी तरह गर्मा गया है। इस घटना के बाद से ही नरेश मीणा समरावता में ही धरने पर बैठा हुआ था। इसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, मगर उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे फरार करवा दिया। फरार होने के दौरान नरेश मीणा ने लूगड़ी ओढ़ ली थी। गांव में इस दौरान बिजली नहीं होने से ऐसा सम्भव हो सका। रात आठ बजे करीब ही क्षेत्र में इंटरनेट सर्विस डाउन कर दी गई थी। अब माहौल पूरी तरह पुलिस के कंट्रोल में है।

जानकारी के मुताबिक देर रात नरेश मीणा के धरने के बीच उनके समर्थक भड़क गए। वे अचानक पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। यही नहीं इन समर्थकों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। इससे कमसे कम दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई हैं। पत्थरबाजी और आगजनी के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

Related News-

एसडीएम को थप्पड़ मारने से भड़की आरएएस एसोसिएशन, नरेश मीणा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग, जाट समाज भी आक्रोशित, वहीं, मीणा का धरना जारी, गांव बना छावनी

इसके बाद रात ग्यारह बजे के करीब एक बार फिर पुलिस के कई वाहन गांव में पहुंचे। इस गांव में करीब आठ सौ मतदाता हैं। गांव को पुलिस ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना के बाद समरावता गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। मौके पर टोंक एसपी, कई थानों की पुलिस, एसटीएफ मौजूद है। वहीं, जानकारी मिल रही है कि आसपास के कई जिलों से पुलिस जाब्ता बुलाया जा रहा है।

Related News-
कांग्रेस से बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को जड़ दिया थप्पड़, मतदान के बीच हंगामा (देखें वीडियो)

बारां जिले के मूल निवासी नरेश मीणा ने समर्थकों से की थी यह अपील

इससे पहले नरेश मीणा ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा था कि जल्दी से जल्दी देवली उनियारा के समरावता गांव पहुंचें। मुझे कभी भी गिरफ्तार कर सकते हैं…यह लड़ाई अब आम लड़ाई नहीं..अपने स्वाभिमान की है…आगे सरकार और प्रशासन मेरे नाम से कांपे ऐसा खटका करूंगा।

इसके अलावा समर्थकों से अपील करते हुए मीणा ने कहा था कि सभी साथी अपने-अपने साधनों से लठ्ठ, जैली, दंताली और फावड़ा लेकर धरनास्थल पर पहुंचें। साथ ही जिला कलेक्टर के लिए कहा कि उसके हाथों की मेहंदी तो मैं उतरवाऊंगा। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नरेश मीणा ने कहा कि लट्ठों से पार नहीं पड़ने वाली, क्योंकि लठ्ठ तो मैं खुद लेकर आ रहा हूं… तुम्हारी बदूंकों में जितनी गोलियां भरनी हैं , भर लो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.