April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अमेरिका में पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, सलमान के घर फायरिंग मामले में है वॉन्टेड

अमेरिका में पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, सलमान के घर फायरिंग मामले में है वॉन्टेड

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भारतीय समयानुसार सोमवार (18 नवम्बर, 2024) को हिरासत में ले लिया गया है। पिछले महीने भारत सरकार ने इसके खिलाफ ग़ैर ज़मानती धारा के तहत वारंट जारी किया था। मामले पर केन्द्रीय गृह विभाग या एनआईए आधिकारिक जानकारी दे सकती है।

यह कार्रवाई मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा की ओर से अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है। अनमोल बिश्नोई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी के मामले में फ़रार आरोपी है।

अनमोल पर दर्ज मामले

अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दर्ज दो मामलों के अलावा 18 अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में, NIA ने अनमोल की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।

अपराध की दुनिया में अनमोल की कैसे हुई एंट्री

अनमोल बिश्नोई ने अपराध की दुनिया में अपने भाई लॉरेंस के नक्शे कदम पर एंट्री ली है। अनमोल 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा हुआ था। साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था। अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता था और पिछले साल केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.