April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में सुपर परीराज ब्रांड के 988 किलो गुलाब जामुन सीज, विभिन्न खाद्य पदार्थों के 19 नमूने भी लिए, पीपों पर लगे लेबल पर इंग्रिडिएंट्स में मीडिया डिक्लेयर नहीं होने पर की कार्रवाई

कोटा में सुपर परीराज ब्रांड के 988 किलो गुलाब जामुन सीज, विभिन्न खाद्य पदार्थों के 19 नमूने भी लिए, पीपों पर लगे लेबल पर इंग्रिडिएंट्स में मीडिया डिक्लेयर नहीं होने पर की कार्रवाई

एनसीआई@कोटा

खाद्य सुरक्षा दल ने बुधवार को गुमानपुरा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान पर गुलाब जामुन (सुपर परीराज) के लेबल पर इंग्रेडिएंट्स में मीडिया डिक्लेयर नहीं होने (किस तेल या घी में बने हैं का उल्लेख नहीं होने) के कारण शक के आधार पर 18 किलो के टिन को खुलवाकर नमूना लिया।‌ इसी के साथ 18 किलो के 54 टिन व 16 किलो के 1 टिन को सीज किया। गुलाब जामुन के पीपों पर जो लेबल डिक्लेरेशन दिया गया था, उसमें गुलाब जामुन किस मीडिया में बनाए गए हैं, इसका विवरण अंकित नहीं था। इसी कारण यहां से एक नमूना लेकर कुल 988 किलो गुलाब जामुन सीज कर दिए गए।

इस अभियान के क्रम में कोटा शहर की विभिन्न डेयरियों व किराना स्टोर का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 18 नमूने भी लिए। इन सभी 19 नमूनों को कोटा की ही खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया गया है। वहां से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना, चंद्रवीर सिंह जादोन व मोजी लाल कुम्भकार तथा सहायक चेतराम शामिल रहे।

यह कार्रवाई कोटा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘कामयाब कोटा’ व राज्य में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ होली स्पेशल अभियान के तहत प्रमुख शासन सचिव मेडिकल एंड हेल्थ गायत्री राठौर व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच गुइटे के मार्गदर्शन, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में तथा अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.