April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, नहाते समय 11 युवक डूब गए थे, जयपुर के निवासी थे सभी

बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, नहाते समय 11 युवक डूब गए थे, जयपुर के निवासी थे सभी

एनसीआई@टोंक

टोंक की बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और पुलिस ने 7 शव बाहर निकाल लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी युवक‌ यहां जयपुर से पिकनिक मनाने आए थे।

मामले के अनुसार, बनास नदी में नहाने गए 11 युवक अचानक तेज बहाव में डूब गए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि इस हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 3 युवकों को बचा लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीम की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गयाज। प्रशासन ने नदी के पास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि बिना जरूरी काम के नदी में न उतरें। इस हादसे से इलाके में शोक माहौल है।

इनकी हुई मौत

नौशाद (35) निवासी हसनपुरा जयपुर, कासिम निवासी हसनपुरा जयपुर, फरहान निवासी हसनपुरा जयपुर, रिजवान (26) निवासी घाटगेट जयपुर, नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती जयपुर, बल्लू निवासी घाटगेट जयपुर, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती जयपुर व नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार जयपुर।

इन्हें बचा लिया गया

शाहरुख (30) निवासी घाटगेट जयपुर, सलमान (26) निवासी घाटगेट जयपुर व समीर (32) निवासी घाटगेट जयपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.