April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कनाडा में पकड़ा गया बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टर माइंड जीशान अख्तर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है सदस्य, भारत लाने की तैयारी

कनाडा में पकड़ा गया बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टर माइंड जीशान अख्तर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है सदस्य, भारत लाने की तैयारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टर माइंड जीशान अख्तर को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुम्बई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एनसीआई@मुम्बई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मास्टर माइंड जीशान अख्तर कनाडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मंगलवार को मुम्बई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्दी ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुम्बई पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जीशान ने ही सूटर्स को हेंडल किया था और मर्डर की प्लानिंग में शामिल था।

मुम्बई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक कनाडा से इनपुट मिला है कि जीशान अख्तर कनाडा में मौजूद था, जहां पर कनाडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जीशान पर 12 अक्तूबर 2024 को मुम्बई के बांद्रा इलाके में हुई बाबा सिद्दीकी हत्या कांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार जीशान अख्तर की तलाश कर रही थी।

कौन है जीशान अख्तर ?

जीशान अख्तर का असली नाम मोहम्मद यासीन अख्तर है। वह मुख्य रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। पंजाब पुलिस के मुताबिक जीशान, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हेंड के रूप में काम करता है। इसका इतिहास अपराधों से भरा हुआ है। उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट के कई केस दर्ज हैं। 2022 में पुलिस ने इसे हत्या और डकैती के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। इसी के बाद उसकी पहचान बिश्नोई गैंग के कुछ गुर्गों से हुई थी। यहीं से वह बिश्नोई गैंग में शामिल हो गया था।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की राजनीति और बॉलीवुड में खासी पहुंच रखने वाले रखने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या गत वर्ष उनके बेटे के ऑफिस के बाहर ही कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। गैंग ने दावा किया था कि उसके निशाने पर सलमान खान था, लेकिन बाबा सिद्दीकी उसका करीबी था, इसलिए उसे मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.