गणेश चतुर्थी पर कोटा जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
एनसीआई@कोटा
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त, बुधवार का जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व आदेश में महानवमी 1 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया था, उसमें आंशिक संशोधन करते हुए महानवमी के स्थान पर गणेश चतुर्थी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
